आप नेता दीपक बाली का दावा – मनोरंजन कालिया पर हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ

by | Apr 8, 2025 | National

Apr 8, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक बाली ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब में इस तरह के हमले करवा रहा है। दीपक बाली ने मनोरंजन कालिया से जालंधर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने उनका हाल जाना और घटना के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, लेकिन सच्चाई ये है की पंजाब में इस तरह की हरकते लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है और भाजपा की केंद्र सरकार उसे संरक्षण दे रही है।

लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात के साबरमती जेल में बीजेपी सरकार द्वारा पूरी सुरक्षा और सहूलियतें दी जा रही है । ये किसी से छुपा नहीं है। इसके अलावा लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ भी संबंध हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान के गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के साथ उसकी विडियो कॉल वायरल हुई थी। जिसने यहां हाल ही में हुए एक ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली थी।

दीपक बाली ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों को पंजाब का विकास और शांति- सद्भाव बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

आप नेता ने कहा कि मनोरंजन कालिया हमारे जालंधर शहर के ही हैं। वह पंजाब के बड़े नेता हैं। सरकार मामले की गहनता पूर्वक जांच करवा रही है और सभी दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें धार्मिक तनाव पैदा करना चाहती है। उनका मकसद एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाना है, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कि चाहे बड़ा आदमी हो या साधारण पंजाब की आप सरकार सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। सुरक्षा के मसले पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch