12 घंटे में सुलझी भाज़पा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले की गुत्थी, पुलिस ने किए कई खुलासे

by | Apr 8, 2025 | Crime

Apr 8, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में बड़े खुलासे किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो इस हत्याकांड में शामिल था और उसी के आदेश पर यह ग्रेनेड हमला हुआ था। इसके साथ ही गौर हो कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ई-रिक्शा सवार लोगों ने हमला कर दिया था। सम्भावना है कि यह ग्रेनेड हमला था। हमले के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीमों ने नमूने लिए।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से है। इस हत्या में शामिल जीशान अख्तर को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह ग्रेनेड हमला जीशान के इशारे पर हुआ। जीशान अख्तर जो जालंधर जिले के नकोदर इलाके के शंकर गांव का रहने वाला और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी भी बताया जा रहा है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से फरार है। यह भी कहा जा रहा है कि जीशान विदेश चला गया था। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन कालिया के घर पर हमला पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की आईएसआई की साजिश है। पुलिस उसके संबंधों की जांच कर रही है।

 

इस ख़बर की वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch