
मंगलवार यानि कि 8 अप्रैल को बच्चों और सरकारी अधिकारियों की मौज़ लग गई है कारण कि मंगलवार 8 अप्रैल को पंजाब में सरकारी छुट़टी का ऐलान किया है । इस दिन श्री गुरु नाभा दास जी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
इसके चलते पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थानों में छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने इस दिन को वर्ष 2025 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है।









