पंजाब के इन चार ज़िलों को होगा बड़ा फायदा, सरकार ने ऊठाया यह कदम

by | Apr 5, 2025 | States

Apr 5, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बजट पारित होने के कुछ ही दिनों के भीतर ‘बदलता पंजाब’ बजट में वर्णित रणनीतियों को तीव्र गति से लागू करना शुरू कर दिया है और ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1000 किलोमीटर लंबी सड़कों को मजबूत करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पहले चरण में फरीदकोट, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट और बरनाला जिलों की ग्रामीण सड़कों को चुना गया है। इन सड़कों को 10 मीटर चौड़ाई में तैयार किया जाएगा ताकि बेहतर संपर्क स्थापित करते हुए राज्य भर में आवागमन को सुधारा जा सके।

इस अवसर पर एक अहम बदलाव का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि CM Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने ठेकेदारों की जवाबदेही भी बढ़ा दी है। ठेकेदार बनी सड़कों पर केवल एक वर्ष की वारंटी के लिए जिम्मेदार होते थे, लेकिन अब 5 वर्षों तक सड़कों के रख-रखाव और देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक तृतीय पक्ष द्वारा इन कार्यों का ऑडिट किया जाएगा और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में न केवल धन की रिकवरी की जाएगी, बल्कि उस ठेकेदार को काली सूची में भी डाला जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की निगरानी करने वाले सरकारी अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की गई है।

सरकार के वादों को निभाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री चीमा ने जोर देकर कहा कि 27 मार्च को पारित हुए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य की सभी जर्जर ग्रामीण लिंक सड़कों को दोबारा बनाने का वादा भी शामिल है। रिकॉर्ड 18,944 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण या अपग्रेड किया जाएगा, जो पंजाब के इतिहास में एक नया मील पत्थर साबित होगा।  पिछली सरकारों पर कार्यकाल के अंतिम वर्षों में ही इस तरह की विकास परियोजनाएं शुरू करने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री चीमा ने भरोसा दिलाया कि मौजूदा सरकार शीघ्र परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch