किसानों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का ऐलान, इस दिन से कर सकेंगे यह काम

by | Mar 29, 2025 | States

Mar 29, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि इस बार पंजाब में धान का सीजन 1 जून से शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार हाइब्रिड बीजों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकार किसानों को असली बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अपने हलके धुरी के घनौरी कलां स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में अभिभावक-अध्यापक मिलनी में पहुंचे हुए थे। इस दौरान दिल्ली के पुर्व शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। अभिभावक-अध्यापक मिलनी के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार धान का सीजन 1 जून से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 6-6 या 7-7 जिलों के 4 जोन बनाए जाएंगे, जिनमें अलग-अलग तारीखों पर धान की बुआई होगी। इस तरह यह सीजन लंबे समय तक चलेगा, जिससे सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस बार हाईब्रिड बीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वह किसानों को असली बीज (पी.आर. 126, 127, 128 और 129) उपलब्ध करावाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 16-17 जून से बिजली मिलनी शुरू हो जाती थी, जिससे सीजन अक्टूबर के पहले सप्ताह तक चला जाता था, लेकिन तब तक नमी का स्तर बढ़ जाती है। FCI द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार नमी का स्तर 18 प्रतिशत है। इसलिए इस बार धान का सीजन एक जून से शुरू हो रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि बिजली-पानी की पूरी व्यवस्था कर ली गई है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch