
दिल्ली से अमृतसर तक चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए केंद्र सरकार पंजाब और हरियाणा के करीब 321 गांवों की जमीन अधिग्रहित करेगी। जिन किसानों की भूमि अधिकृत की जाएगी, उन्हें 5 गुना अधिक राशि मिलेगी। इस संबंध में अब युद्ध स्तर पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस हाई स्पीड रेल लाइन के लिए दोनों राज्यों में सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। बुलेट ट्रेन दिल्ली से अमृतसर तक का 465 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटे में तय करेगी।
दिल्ली से अमृतसर के बीच यह ट्रेन चंडीगढ़ समेत 15 स्टेशनों पर रुकेगी। इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा है। इसकी चलने की गति 320 किमी प्रति घंटा और औसत गति 250 किमी प्रति घंटा होगी। इसके अलावा उक्त ट्रेन में करीब 750 यात्री यात्र कर सकेंगे। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुल 343 गांवों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के 22, हरियाणा के 135 और पंजाब के 186 गांवों के नाम शामिल हैं।








