Jalandhar पहुंची नशा मुक्त पंजाब को लेकर निकाली साईकिल रैली

by | Nov 28, 2024 | States

Nov 28, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

राष्ट्रीय कैडेट कोर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल टीवाईएस बेदी के निर्देश पर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए नशा मुक्त पंजाब साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। अपनी निरंतर यात्रा में आज चीफ ऑफिसर रंजीत सिंह और गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर मुस्कान के साथ कैडेट्स 2 पंजाब एनसीसी बटालियन मुख्यालय पहुंचे। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनोद जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कैडेट्स को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कर्नल जोशी ने उनके पंजाब यात्रा वृतांत के अनुभवों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि एनसीसी के कैडेट्स भी पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बने हैं। कैडेट्स द्वारा दिया गया संदेश पूरे पंजाब में जाएगा और यह इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।

इस नशा मुक्त पंजाब साइकिल रैली के बारे में बात करते हुए चीफ ऑफिसर रणजीत सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को एनसीसी अकादमी रोपड़ से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राहुल कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, वातावरण को साफ रखने और साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर मुस्कान ने बताया कि रैली में 7 गर्ल्स कैडेट्स भी हिस्सा हैं। रोपड़ से शुरू हुई यह साइकिल रैली पटियाला, संगरूर और लुधियाना होते हुए आज जालंधर पहुंच गई है। यहां दो दिन रुककर ये शहीद भगत सिंह नगर जाएंगे। रैली में भारतीय सेना के 5 जवान भी शामिल हैं। सूबेदार आरडी सिंह और हवलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि सेना ने कैडेट्स की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं।

इसके बाद सभी कैडेट्स और सहयोगी स्टाफ लायलपुर खालसा कॉलेज पहुंचे, जहां प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। इस नेक काम के लिए उनकी प्रतिबद्धता और हिम्मत की सराहना करते हुए डॉ. सिंह ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के आरामदायक रहने के लिए कॉलेज ने सभी इंतजाम किए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch