Canada सरकार का बड़ा आदेश, अर्श डल्ला के मुकदमे के प्रसारण पर लगाई रोक

by | Nov 15, 2024 | Crime

Nov 15, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

कनाडा की ओंटारियो कोर्ट ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के अस्थायी प्रमुख अर्शदीप सिंह गिल उर्फ ​​अर्श डल्ला और उसके सहयोगी गुरजंट सिंह के मुकदमे की कार्यवाही पर मीडिया कवरेज, प्रसारण और रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला कनाडा सरकार की मांग पर लिया गया है।

दरअसल, कनाडा सरकार के वकील की ओर से कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें कोर्ट की कार्यवाही के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस अर्जी को ओंटारियो कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। यह प्रतिबंध मुकदमा खत्म होने तक लागू रहेगा।

इस मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत ने अर्श डल्ला के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध करने का संकेत दिया है। डल्ला पर भारत में कई गंभीर आपराधिक मामले और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। डल्ला को भारतीय गृह मंत्रालय ने 2023 में आतंकवादी घोषित किया था। जुलाई 2023 में भारत ने कनाडा सरकार से डल्ला की अस्थायी गिरफ्तारी के लिए अनुरोध किया था। हालांकि, उस समय इस अनुरोध को खारिज कर दिया गया था।

कनाडा में हुई हालिया गिरफ्तारी ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया को तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कनाडा में अर्श डल्ला की गिरफ्तारी के बारे में मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है। उसे 10 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और कनाडाई प्रिंट और विजुअल मीडिया ने इस घटना पर व्यापक रिपोर्टिंग की है।”

जायसवाल ने कहा कि भारत में डल्ला के लंबित आपराधिक मामलों और कनाडा में अवैध गतिविधियों में उसकी संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए भारतीय एजेंसियां ​​प्रत्यर्पण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अर्श डल्ला के अपराधों के कारण उम्मीद है कि उसे भारत लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। हाल ही में हुई गिरफ्तारी के मद्देनजर हमारी एजेंसियां ​​प्रत्यर्पण पर आवश्यक कार्रवाई करेंगी।

भारत ने कनाडा से 2023 में डल्ला की गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि, कनाडा सरकार ने उस समय इस मांग को खारिज कर दिया था। इस बीच, जनवरी 2023 में भारत ने कनाडा को डल्ला के संदिग्ध पते, भारत में उसके लेन-देन, उसकी संपत्तियों और मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी दी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch