Jalandhar शहर के एक घर में लगी आग, दम घुटने से घर के मालिक की मौत

by | Nov 15, 2024 | News

Nov 15, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बीती रात जालंधर में एक मेडिकल स्टोर मालिक की अपने घर में आग लगने से मौत हो गई। यह घटना शहर के पॉश इलाके न्यू जवाहर नगर की है। रात करीब डेढ़ बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी मिली। जिसके बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

लेकिन घर के मालिक और कंपनी बाग चौक स्थित सिटी मेडिकल स्टोर के संचालक अतुल सूद की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। समय रहते उनकी पत्नी को बचा लिया गया। सूचना जब फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई तो करीब दस मिनट में टीमें मौके पर पहुंच गईं। अगले 15 से 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था। लेकिन तब तक अतुल सूद की मौत हो चुकी थी और सूद की बेहोश पत्नी को उनके कर्मचारी ने बाहर निकाला।

घर के अंदर मौजूद सिटी मेडिकल स्टोर के कर्मचारी गोपाल ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से अतुल के साथ काम कर रहा है। गोपाल के साथ उसके साथी जगदीश राम लाल और भगत भी मौजूद थे। रात करीब 11 बजे सभी लोग रोजाना की तरह सोने चले गए। वे ग्राउंड फ्लोर पर थे और मालिक अतुल तीसरी मंजिल पर थे।

आपको बता दें कि जब आग लगी तो घर के अंदर से धमाकों की आवाज आने लगी। धमाकों की आवाज सुनकर कर्मचारी तुरंत बाहर आए और देखा कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा है। भगत और जगदीश तो वहां से भाग गए लेकिन रामलाल वहीं फंस गया। उसे किसी तरह सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch