मुख्यमंत्री ने दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की लोगों को दी बधाई

by | Oct 30, 2024 | States

Oct 30, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रोशनी के त्योहार दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में बसे सभी पंजाबियों को हार्दिक बधाई दी है।

 

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से प्रेम और खुशहाली का त्योहार दिवाली को हम पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली की जगमगाहट न केवल हर घर को रोशन करती है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक भी है। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि दिवाली एक बार फिर लोगों के लिए शांति और खुशहाली लेकर आएगी और साथ ही भाईचारे, अमन और सांप्रदायिक  सद्भावना के बंधनों को और मजबूत करेगी।

 

इसी तरह, मुख्यमंत्री ने छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी द्वारा 1612 में दिवाली के त्योहार पर ग्वालियर के किले से 52 हिंदू राजाओं की रिहाई के ऐतिहासिक अवसर ‘बंदी छोड़ दिवस’ पर पूरे देशवासियों खासकर सिख पंथ को बधाई दी। उन्होंने लोगों से दिवाली और बंदी छोड़ दिवस को जाति, रंग, नस्ल और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर पारंपरिक धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की, जिससे आपसी साझेदारी और   सांप्रदायिक सद्भावना के बंधन और मजबूत हों। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि दिवाली और बंदी छोड़ दिवस हमारे लोगों के लिए शांति और खुशहाली लेकर आए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch