दीवाली से पहले जालंधर में पुलिस और बदमाशों में चली ठाह ठाह गोलियां

by | Oct 29, 2024 | Crime

Oct 29, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

दिवाली से पहले जालंधर में पुलिस और बदमाशों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ जालंधर के जमशेर खास इलाके में हुई। इस दौरान पूरे गांव में सनसनी का माहौल पैदा हो गया, हालांकि पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल से एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता करके खुलासा किया जाएगा। 

 

इस बीच मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई है। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलियां चली हैं। इस मुकाबले में पास के गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि मुठभेड़ से पहले जब पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी तो आरोपियों की गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। लोगों के मुताबिक पहले आरोपी ने फायरिंग, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की है। घटना में किसी को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जालंधर छावनी के कुक्कड़ गांव का एक युवक था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। 

 

 

बताया जा रहा है कि कुक्कड़ गांव में 2 पक्षों में झड़प मामले में बदमाश फरार हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश में थी। पुलिस को आज गुप्त सूचना मिली कि बदमाश गाड़ी में सवार होकर गांव आया था, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो उसने गाड़ी भगानी जो कि सीधा खंभे से टकरा गई। इसके बीद पुलिस और बदमाशों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch