मंत्री अमन अरोड़ा ने व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया धन्यवाद

by | Oct 26, 2024 | National

Oct 26, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मंत्री अमन अरोड़ा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों – कारोबारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार की निर्णायक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा को धन्यवाद दिया।

पिछले दिनों में सरकार को खबरें मिलीं कि एक्साइज विभाग के कुछ अधिकारी खासकर त्योहारों के कारण अत्यधिक छापेमारी कर रहे हैं, जिसके कारण व्यापारियों के लिए  कठिनाइयां पैदा हो रही थी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को ऐसी गतिविधियां तुरंत रोकने के निर्देश दिए थे।

मंत्री अरोड़ा ने कहा कि त्योहार के दिन व्यवसायों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन दिनों बाजारों में खरीदारी बढ़ती है। इस दौरान किसी को अनावश्यक परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उत्पाद शुल्क और टैक्स अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बेवजह किसी को परेशान न करें।

अरोड़ा ने आम लोगों और व्यवसायियों से ऐसी कार्रवाइयों के खिलाफ वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की और कहा कि यदि कोई अधिकारी बेवजह परेशान करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें, सरकार उसपर कारवाई करेगी।

मंत्री अरोड़ा ने सभी व्यापारियों और पंजाब के लोगों को दिवाली की भी शुभकामनाएं दी और और त्योहारी सीजन के दौरान सभी के लिए अच्छा वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch