भाजपा लोकसभा में 13 सीटें हारने का बदला पंजाब के किसानों-आढ़तियों से ले रही है – अमन अरोड़ा

by | Oct 25, 2024 | National

Oct 25, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब की मंडियों में धान की खरीदारी में हो रही दिक्कतों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब भाजपा के नेता किसानों और आढ़तियों को गुमराह करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दस सीटें हारने का बदला नहीं ले रहें हैं। भाजपा लोकसभा में 13 सीटें और विधानसभा की 117 में से 115 सीटें हारने का बदला पंजाब के किसानों और आढ़तियों से ले रही है।

अरोड़ा ने कहा कि हमारी तो पंजाब में सरकार है। हमें लोगों ने ऐतिहासिक बहुमत देकर चुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चे-बच्चे को पता है भाजपा की मानसिकता पंजाब के प्रति कितनी गंदी है। उन्होंने कहा कि दरअसल केंद्र सरकार और भाजपा नेता अपनी गलती पंजाब सरकार के उपर थोपने की कोशिश कर रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 43 हजार करोड़ की सीसीएल लिमिट तो जारी कर दी, लेकिन भाजपा नेताओं तो पता होना चाहिए कि अनाज का असली मालिक केंद्र सरकार है। अनाज भंडारण से संबंधित सारे फैसले केन्द्र सरकार के लागू होते हैं। जब मालिक केंद्र सरकार है तो उसकी अपनी संस्था एफसीआई अपने सिंगल कस्टडी में अनाज क्यों नहीं रख रही?

फिर भी अगर केंद्र सरकार चाहती है कि पंजाब सरकार अनाज को अपने सिंगल कस्टडी में रखे तो वह हमें एफिडेविट दे कि रखरखाव की प्रक्रिया में और वजन व क्वालिटी से संबंधित किसी भी तरह का नुक़सान पंजाब सरकार और शेलर मालिकों को नहीं उठाना पड़ेगा। नुकसान की भरपाई केन्द्र सरकार करेगा।

भाजपा नेता के मिलिंग पॉलिसी वाले बयान पर अरोड़ा ने सवाल करते हुए कहा कि जनवरी में वह पॉलिसी आई। केन्द्र सरकार का दावा है कि उन्होंने 15 लाख मिट्रिक टन अक्टूबर माह में उठाया है, अगर यह जनवरी से किया जाता तो अभी तक 150 मिट्रिक टन अनाज के लिए जगह खाली हो चुकी होती। फिर धीमी लिफ्टिंग क्यों की गई?

आप नेता ने भाजपा नेताओं को झूठी बयानबाजी न करने की सलाह दी और कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केन्द्र सरकार से इस मसले का समाधान करने को कहें ताकि किसानों की दिक्कतें जल्द दूर हो। उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा नेता अपनी सरकार की नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch