कैप्टन के मंडी दौरे पर पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा का पलटवार

by | Oct 25, 2024 | International

Oct 25, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कैप्टन अमरिंदर सिंह के खन्ना अनाज मंडी जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अक्सर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलते रहते हैं, तो आज तक उनके सामने पंजाब के किसानों और आढ़तियों के मुद्दे क्यों नहीं उठाए?

चीमा ने कहा कि अब कैप्टन की राजनीतिक जमीन पूरी तरह खत्म हो गई है। जनता नकार चुकी है तो तो वह मंडियों में जाकर किसानों के प्रति सहानुभूति का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि पूरी की पूरी समस्या केंद्र सरकार ने खड़ी की है। केंद्र सरकार ने समय पर गोदामों से चावल नहीं उठाए। समय पर शेलर मालिकों – आढ़तियों की बात नहीं सुनी जिसके कारण आज पंजाब के किसान और आढ़ती परेशान हो रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी भाजपा पंजाब से नफरत करती है। वह पंजाब के किसानों और आढ़तियों से नफरत करती है। इसलिए जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पता है केंद्र सरकार ने पंजाब के विभिन्न फंडों के हजारों करोड़ रुपए रोक रखे हैं। केन्द्र कई सालों से आरडीएफ एमडीएफ और एनएचएम के फंड रोके हुए है, लेकिन कैप्टन ने आज तक केंद्र के सामने इन मुद्दों को नहीं उठाया। 

वहीं जब मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आई थी उस समय भी कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र का साथ दे रहें थे। उस समय आम आदमी पार्टी विपक्ष में थी और हम बार-बार बोलते थे कैप्टन मुख्यमंत्री से ज्यादा बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री के पद से हटते ही बीजेपी में शामिल हो गए वह ज

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch