अब पंजाब में बिना एनओसी के होंगी रजिस्ट्रियां, मुख्यमंत्री भगवंत मान की मेहनत लाई रंग

by | Oct 24, 2024 | States

Oct 24, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में अनधिकृत कॉलोनियों की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की शर्तें खत्म करने संबंधी प्रस्ताव को राज्यपाल से मंजूरी मिलने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के लोगों को बधाई दी और कहा कि अब लोगों को रजिस्ट्रियों में आने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आप मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार की तरफ से यह जानकारी दी। अरोड़ा ने कहा कि अब उन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी सभी तरह की मूलभूत सरकारी सुविधाएं मिल सकेंगी। पहले अनधिकृत होने के कारण वे कई तरह की सरकारी सुविधाओं से वंचित थे और उनकी रजिस्ट्रियां भी नहीं हो रही थी, जिसके कारण उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हमारी सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर थी कि आमलोग शहर में जमीन और घर खरीदने के लिए अपनी जीवनभर की सारी जमा-पूंजी लगा देते हैं। उन्हें न्याय दिलाना सरकार का कर्तव्य है। इसके लिए पंजाब सरकार पिछले विधानसभा सत्र में यह बिल ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024′ लेकर आई, जो सर्वसम्मति से पास हुआ। इससे पहले इस मामले पर पंजाब कैबिनेट की एक विशेष बैठक भी हुई थी जिसमें एनओसी की शर्तें खत्म करने का फैसला लिया गया था।

अरोड़ा ने इसके लिए पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके समय पंजाब में अवैध रूप से 14000 से ज्यादा कॉलोनियां काटी गई, जिसका खामियाजा आज लाखों लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि बिना एनओसी की रजिस्ट्री आज से ही पूरे पंजाब में लागू है। ये किस तिथि तक रहेगी और इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अगले कुछ दिनों में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान देंगे।

2018 से अवैध कालोनियों का मुद्दा था लंबित, पिछली सरकार ने समाधान नहीं किया

2018 के पहले से से पंजाब के अवैध कालोनियों का मुद्दा लंबित था, लेकिन पिछली सरकार ने इसका समाधान नहीं किया। आप सरकार ने लाखों लोगों की परेशानी और आर्थिक नुकसान को देखते हुए एनओसी का प्रावधान खत्म कर रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुलभ करने का यह ऐतिहासिक फैसला लिया।

आम आदमी पार्टी का विपक्षी पार्टियों पर आरोप है कि पिछली सरकारों में बैठे नेताओं ने अपने निजी फायदे के लिए बिल्डरों से मिलीभगत कर ऐसे कॉलोनियां कटवाएं और करोड़ों अरबों रुपए कमाए। उनके निजी स्वार्थ के कारण ही यह समस्या पैदा हुई और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

पंजाब सरकार के इस नए कानून में एनओसी की अन्य शर्तों के साथ अवैध कॉलोनियां तैयार होने की तारीख भी तय है। शर्तों के मुताबिक कॉलोनी 2018 के बाद और 31 जुलाई 2024 के पहले तैयार हुई होनी चाहिए, तभी एनओसी की छूट मिलेगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch