शिरोमणि अकाली दल का उपचुनाव न लड़ने का फैसला उनके राजनीतिक दिवालियापन को उजागर करता है: आप

by | Oct 24, 2024 | States

Oct 24, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नहीं लड़ने के शिरोमणि अकाली दल (बादल) के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अकाली दल बादल अब पंजाब में राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो गई है और बीजेपी के डर के आगे घुटने टेक रही है।

पवन टीनू ने कहा कि इस फैसले से पता चलता है कि शिरोमणि अकाली दल का नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव के आगे खुद का आत्मसमर्पण कर दिया है। इन चुनावों को न लड़ने का उनका फैसला उनके राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। यह फैसला पंजाब और राज्य के संघर्षरत किसानों की जरूरतों की भी उपेक्षा करता है।

उन्होंने कहा कि शिअद को एक समय इन विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त था लेकिन आज उनका चुनाव से दूर होना उनके राजनीतिक पतन का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि अब तो लोग भी मानने लगे हैं कि अकाली दल और उसका शीर्ष नेतृत्व भाजपा से डरता है। टीनू ने कहा कि इस चुनाव में पंजाब के लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देंगे क्योंकि दोनों पार्टियों ने ऐतिहासिक रूप से पंजाब और यहां के किसानों की उपेक्षा की है।

टीनू ने उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का भरोसा जताया और कहा कि यह चुनाव पंजाब के लिए सेमीफाइनल है। आम आदमी पार्टी ने स्वच्छ और पारदर्शी शासन प्रदान करने के साथ अपने सभी वादे पूरे किए हैं। जनता हमारा जरूर समर्थन करेगी। उन्होंने जनता से एकजुट होने और डर की पुरानी राजनीति को खारिज करके पंजाब को और मजबूत बनाने की अपील की और दावा किया कि आप उम्मीदवार सभी चारों सीटों पर महत्वपूर्ण जीत हासिल करेंगे।

a

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch