नशे के कारोबार में पंजाब की पूर्व महिला विधायक गिरफ्तार

by | Oct 23, 2024 | Crime

Oct 23, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में नशे के एक बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक सत्कार कौर गहरी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पंजाब में होने वाली ड्रग्स की बड़ी सप्लाई चेन का पर्दाफाश होने की संभावना है। ड्रग्स केस में सत्कार कौर गहरी की गिरफ्तारी के बाद खरड़ के सनी एंक्लेव स्थित कोठी में सर्च चल रही है। हाऊस सर्च में 28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। 1,56 000 रुपए व गोल्ड मिला है। 4 गाड़ियां मिली हैं, जो दिल्ली व हरियाणा नंबर की हैं, जिससे पंजाब के अलग-अलग इलाकों ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी।

इस बारे जानकारी देते पंजाब पुलिस के अधिकारी सुखचैन सिंह गिल बताया कि पंजाब पुलिस ने आज दो नशा तस्करों को काबू किया है, जिनकी पहचान कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी व बरिंद्र सिंह  के रूप में हुई है, जो दोनों फिरोजपुर के रहने वाले हैं। सत्कार कौर गहरी जोकि फिरोजपुर देहाती से पूर्व कांग्रेसी विधायक रही है। सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सत्कार कौर को ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच चल रही है। दोनों आरोपियों से मौके पर 100 ग्राम हेरोइन की रिकवरी हुई है। सत्कार कौर गहरी 2017 से 2022 तक कांग्रेस के सरकार में विधायक रही है। सत्कार कौर गहरी व उसके पति दोनों को ड्रग्स केस में शमूलियत सामने आई है, जिसके बाद सत्कार कौर गहरी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

बता दें कि सत्कार कौर का एक घर फिरोजपुर में है, जबकि दूसरा घर खरड़ में है, जहां पुलिस की सर्च जारी है। जबकि दूसरे आरोपी बरिंद्र कुमार जिसकी गिरफ्तारी हुई है, वह सत्कार कौर का ड्राइवर बताया जा रहा है, लेकिन इस बारे अभी पुष्टि नहीं हुई है।  पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch