भाजपा किसानों को परेशान करने के लिए गंदी राजनीति कर रही है: हरपाल चीमा

by | Oct 22, 2024 | National

Oct 22, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के प्रति सौतेले रवैये के लिए भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और जानबूझकर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया।

हरपाल चीमा ने भारत के कृषि इतिहास में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1947 में आज़ादी के समय देश के सामने आई गंभीर खाद्य परिस्थितियों को याद किया, जब भोजन की कमी और भूख की समस्याएं व्याप्त थीं। उन्होंने 1962 में कृषि क्षेत्र में बदलाव के लिए पंजाब द्वारा उठाए गए क्रांतिकारी कदमों को बताया और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से हूए फायदे को भी गिनाया। उन्होंने बताया कि पीएयू किस तरह फसल उत्पादन, विशेषकर गेहूं और चावल के उत्पादन में वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, “पंजाब प्रति हेक्टेयर लगभग 12 टन चावल पैदा करता है, जो विश्व स्तर पर उदाहरण है। देश के केवल 1.53% भूमि क्षेत्र पर कब्जा करने के बावजूद, पंजाब भारत में चावल उत्पादन में लगभग 22% और गेहूं उत्पादन में 40% योगदान देता है। मंत्री चीमा ने पंजाब के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों का उनके समर्पण के लिए आभार भी किया।

उन्होंने पंजाब के साथ मौजूदा केंद्र सरकार के व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई और भाजपा पर राज्य के खिलाफ भेदभाव और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के नेतृत्व में व्यापक विरोध प्रदर्शनों को याद किया, जिसे पंजाब के किसानों के भयंकर विरोध के कारण निरस्त करना पड़ा।

मंत्री चीमा ने पंजाब से खरीदे गए अनाज को उठाने में केंद्र सरकार की विफलता की आलोचना करते हुए इसे किसानों के खिलाफ अनुचित रणनीति बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य कैबिनेट सदस्यों ने इन मुद्दों के संबंध में केंद्रीय अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से संवाद किया, लेकिन जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम अपने समाज के किसी भी वर्ग को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार पंजाब और उसके कृषि क्षेत्र को कमजोर करने पर आमादा है, लेकिन उसे अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।

मंत्री चीमा ने किसानों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार द्वारा पेश की गई किसी भी चुनौती का सामना करेगी। हम अपने किसानों के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम अपने किसानों के लिए लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकार सुरक्षित रहे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch