
जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम ने पंजाब के नामी गैंगस्टर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। जिनसे पुलिस ने भारी मात्रा में नाज़ायज़ हथियार भी बरामद किए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंग के उक्त पांच मैंबर पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 3 लोगों को निशाना बनाया जा रहा था, जो आरोपियों की गिरफ्तारी से टल गया। पुलिस ने उनसे पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और 15 कारतूस बरामद, जो मध्य प्रदेश के है। काबू किये गये आरोपी जबरन वसूली, हत्या, हथियार आपूर्ति जैसे संगठित अपराध में शामिल संदिग्ध। उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले लंबित हैं।








