मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री की ओर से लेबर चार्ज में प्रति क्विंटल 1 रुपए की वृद्धि की घोषणा

by | Oct 1, 2024 | States

Oct 1, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मंडियों में फसल उतारने व उठाने में लगे मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मंडी लेबर चार्ज में प्रति क्विंटल 1 रुपए की वृद्धि की घोषणा की है।

 

आज धान की खरीद प्रक्रिया के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अहम कदम उठाते हुए मंडी लेबर चार्ज में प्रति क्विंटल एक रुपए की वृद्धि कर दी है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की मंडियों में काम कर रहे मजदूरों के लिए बड़ी राहत है, जो सुचारू रूप से खरीद कार्य को अंजाम देने में सहायक होगा।भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे सरकारी खजाने में से 18 करोड़ रुपए की अतिरिक्त अदायगी की जाएगी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया कि वे धान के मंडीकरण सीजन के दौरान अनाज मंडियों का दौरा करें और धान की खरीद प्रक्रिया को तेज करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मंडियों में लाए गए किसानों की उपज की खरीद और लिफ्टिंग जल्द से जल्द हो। उन्होंने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया निर्बाध और बिना किसी परेशानी के संपन्न होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे मंडियों को कब्जे से मुक्त और साफ-सुथरा बनाए रखें ताकि सीजन के चरम समय में मंडियों में फसल का अंबार न लगे। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि चल रहे खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मंडियों में खरीद शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में इसमें तेजी आने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य के मिल मालिकों की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इन मांगों के शीघ्र समाधान के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में लाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस सीजन के लिए ‘ए’ ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2320 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की खरीद एजेंसियां, जैसे पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पीएसडब्ल्यूसी और एफसीआई, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की निर्बाध और सुचारू खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की निर्बाध खरीद और लिफ्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की फसल मंडियों में पहुंचते ही खरीदने के लिए पहले ही पुख्ता प्रबंध कर लिए है।  उन्होंने कहा कि किसानों को उनके बैंक खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक उपयुक्त प्रणाली विकसित की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मंडियों में अनाज की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch