मान सरकार ने बिना रिश्वत-सिफारिश के 45 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी – आप

by | Sep 27, 2024 | National

Sep 27, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी(आप) ने भारी संख्या में सरकारी नौकरियों देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग कहा कि मान सरकार ने पिछले ढाई साल में बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मलविंदर कंग ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सरकारी नौकरी के लिए लोगों को लाखों रुपए रिश्वत के तौर पर देने पड़ते थे और ज़्यादातर सरकारी नौकरी राजनेताओं के परिवारों और रिश्तेदारों को ही मिलती थी। फिर रोजगार के अभाव में नौजवानों को मजबूर होकर बाहर के देशों में जाना पड़ता था।

मान सरकार ने सरकारी नौकरियों में रिश्वत और राजनीतिक सिफारिशों की परंपरा को खत्म किया है। हमारी सरकार ने बिना किसी रिश्वत और राजनीतिक सिफारिशों के पूर्णतः मेरिट के आधार पर 45708 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी।

कंग ने नौकरियों के आंकड़े गिनाएं और बताया कि सरकार ने लोकल बॉडी डिपार्टमेंट में 4870, बिजली विभाग में 4953, कृषि विभाग में 692, पशुपालन विभाग में 700, सहकारिता विभाग में 1234, स्वास्थ्य विभाग में 1369, जेल में 909, लोक निर्माण विभाग में 564, राजस्व में 2220 और जल संसाधन विभाग में 1779 समेत अन्य कई विभागों में सैकड़ों नियुक्तियां निकाली। अभी 24 सितंबर को ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग के लिए 586 नियुक्ति पत्र बांटे।

कंग ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान भी लोग हमारे कामों में सबसे ज्यादा तारीफ सरकारी नौकरियां की ही कर रहे थे क्योंकि हर किसी के परिवार या रिश्तेदार के लोगों को नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अच्छी शिक्षा और रोजगार देना आप सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और हमें खुशी है कि हमारे मुख्यमंत्री इस काम को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch