1158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन के प्रतिनिधिमंडल की ओर से उनके हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

by | Sep 25, 2024 | International

Sep 25, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री को धन्यवाद करने आए 1158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान, भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी उलझनों से निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने हेतु मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस व्यक्त किया कि पिछली सरकारों ने उनकी कोई सहायता नहीं की, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनकी मदद के लिए आगे आई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली तैयार की है, जिसके तहत अब तक 45,000 से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं और इनमें से किसी भी नियुक्ति को किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है कि इन युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए भी यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि सभी युवाओं को उनकी योग्यता और समझदारी के आधार पर इन पदों के लिए चुना गया है।

 

इस दौरान लाइब्रेरियन फ्रंट की एक सदस्य ने मुख्यमंत्री का उनके उद्देश्य में सहयोग के लिए  धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह वास्तविक बदलाव है जो सरकारी कॉलेजों में देखा जा रहा है क्योंकि दो दशकों से अधिक समय के बाद इन कॉलेजों में भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि वे इस नेक और दूरदर्शी प्रयास के लिए मुख्यमंत्री के सदैव आभारी रहेंगे।

 

एक सहायक प्रोफेसर डॉ. सोहेल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 2021 में शुरू की गई थी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने उनके हितों की अच्छी तरह से रक्षा की है। उन्होंने कहा कि यह उनके और उनके परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य सरकार का अभिन्न अंग बनाने के लिए वे मुख्यमंत्री के हृदय से आभारी हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch