
स्थानीय बंगा रोड पर पुराना सिविल अस्पताल चौक से लेकर बंगा रोड श्मशान घाट तक के दुकानदारों ने बंगा रोड मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह किन्नड़ा के नेतृत्व में बाजार का नाम गुरु नानक मार्किट रखने की खुशी में लड्डू बांट कर खुशी सांझा की। इस अवसर पर अध्यक्ष तरणजीत सिंह (रिम्पी) किन्नड़ा ने बताया कि पिछले दिनों एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था।
जिसे लेकर सभी दुकानदारों ने सहमति जताई और आज मार्किट के नाम का फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया गया है। बंगा रोड की इस मार्किट का नाम गुरु नानक मार्किट रखे जाने पर गुरुद्वारा निम्मावाला के अध्यक्ष मोहन सिंह गांधी, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुलथम, शूज एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंद्र कुलथम, गुरुद्वारा अर्बन एस्टेट के अध्यक्ष हरविंद्र सिंह वालिया, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष पंकज गौतम के अलावा जगजीत सिंह जोड़ा अध्यक्ष स्वर्णकार संघ, राकेश बांगा अध्यक्ष क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन लोहा मंडी रोड और तजिंदर सिंह बावा अध्यक्ष श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी ने सभी दुकानदारों को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस दौरान सभी दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बंगा रोड सडक़ जो कि काफी जर्जर है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इस समस्या को दूर करने के लिए पुराना सिविल अस्पताल से मेहली बाईपास तक की सडक़ का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाया जाये। इस अवसर पर बंगा रोड मार्केट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन बजाज, उपाध्यक्ष ईशान पसरीचा, सरबजीत कंडा, अमित त्रेहन, डा. मनदीप सिंह, रमेश कुमार, परमजीत, धर्मजीत कंडा, मनप्रीत भोगल, जतिन गुप्ता, वरिंदर हांडा, डा. रमनदीप सिंह, अमित बत्रा, सतीश (राजू), हरमिंद्र सिंह बसरा, सुमित अरोड़ा आदि उपस्थित थे।









