भाजपा समाजिक तनाव पैदा करने के लिए अपने सांसदों से भड़काऊ बयान दिलवा रही – आप

by | Sep 24, 2024 | Political

Sep 24, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानून, 2020 को दोबारा लाने की बात पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि भाजपा समाजिक तनाव पैदा करने के लिए अपने सांसदों से जानबूझकर भड़काऊ बयान दिलवा रही है। भाजपा अपने सांसदों को समाज में नफरत फैलाने वाली टूल-किट की तरह इस्तेमाल कर रही है।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि काले कृषि कानूनों को वापस लाने की बात करना देश के करोड़ों किसान और 750 शहीद किसानों का अपमान है। इसपर प्रधानमंत्री मोदी जवाब देना चाहिए और अगर वह किसानों के साथ हैं तो उन्हें तुरंत अपने सांसद कंगना रनौत पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कंग ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आपने किसानों से माफी मांगकर तीनों कृषि कानून वापस लिए थे। आपने कहा था कि कानून बनाने में हमसे गलती हुई। फिर आपके सांसद इसपर उल्टा बयान क्यों दे रहे हैं? क्या आपके सांसद और आपकी पार्टी के नेता अब आपकी नहीं सुनते या आप देश के किसानो की भावनाओं को नहीं समझ रहें?

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अक्सर समाज में बटवारा और भाईचारा खराब करने वाला बयान देती रहती है वह किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों का मजाक उड़ा रही है और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। उन्हें बताना चाहिए कि आपकी पार्टी और आप किस तरफ हैं?

कंग ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी पर तरस आ रहा है कि उन्होंने तीन साल पहले बयान दिया था कि मैं किसानो की भावनाओं को समझ नहीं सका। मैं उनसे माफी मांगता हूं। आज उनके उस बयान को उन्हीं की सांसद ठेंगा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा तुरंत कंगना पर कार्रवाई करे नहीं तो इसका साफ मतलब होगा कि कंगना रनौत से स्क्रिप्टेड बयानबाजी करवाई जा रही है ताकि समाज में बटवारा हो।

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि आप कंगना पर कार्रवाई करोगे या आप भी पंजाब के भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल की तरह ये कहोगे कि मैं भी मजबूर हूं और वह मेरे कंट्रोल में नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाजपा यूनिट का दिल्ली में न ही कोई सुनने के लिए तैयार है और न ही कोई मिलता है। भाजपा की सेंट्रल लीडरशिप के नेताओं की परवाह नहीं करती।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch