आप ने पंजाब के साथ भेदभाव के लिए भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला

by | Sep 21, 2024 | National

Sep 21, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आयुष्मान योजना को लेकर भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया है। कंग ने भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे भेदभाव पर अफसोस जताया और जेपी नड्डा को राज्य के रूके हुए विभिन्न फंडों की भी याद दिलाई।

 

शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मलविंदर कंग ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल बकाया राशि 376 करोड़ रुपये में से 220 करोड़ रुपये केंद्र सरकार पर बकाया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि केंद्र सरकार पंजाब के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ₹950 करोड़ रुपए के भी फंड रोक रखी है।

 

कंग ने कहा कि इन फंडों के अलावा मोदी सरकार पंजाब के ग्रामीण विकास फंड और मंडी विकास फंड भी रोक रखी है। आरडीएफ के ₹6,800 करोड़ और एमडीएफ के ₹177 करोड़ केंद्र सरकार पर बकाया है। उन्होंने कहा कि व्यापक विरोध के कारण मोदी सरकार को किसान विरोधी बिल वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन अब वह पंजाब की व्यवस्थित मंडी प्रणाली को कमजोर कर रही है। बार-बार अनुरोध के बावजूद, केंद्र सरकार पंजाब के गोदामों से अनाज खाली नहीं कर रही है, जबकि नया धान जल्द ही मंडियों में आना शुरू हो जाएगा।

 

कंग ने इस बात पर जोर दिया कि आप सांसदों ने लगातार लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पंजाब के बकाया फंड का मुद्दा उठाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास निधि और एनएचएम सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाले पंजाब के 8,000 करोड़ रुपए से अधिक रोक रही है। कंग ने जेपी नड्डा से पूछा कि अगर केंद्र सरकार वास्तव में पंजाब के लोगों की परवाह करती है तो इतना महत्वपूर्ण फंड क्यों रोका जा रहा है?

 

भाजपा की एक और पंजाब विरोधी कार्रवाई का पर्दाफाश करते हुए कंग ने मीडिया से कहा कि केंद्र सरकार ने पीएसपीसीएल की कर्ज सीमा 50% कम कर दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने लगातार पंजाब और पंजाब के किसानों के हितों के खिलाफ काम किया है और पंजाब की बकाया राशि जारी करने के बजाय, वे अपनी विफलताओं के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। कंग ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद का 2.5% आवंटित करने के वादे पर खड़ा नहीं उतरने के लिए भी भाजपा की आलोचना की और कहा कि वास्तविकता बिल्कुल अलग है। एक प्रमुख अखबार ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार स्वास्थ्य के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। स्वास्थ्य पर सकल घरेलू उत्पाद का 0.8% से भी कम खर्च किया जा रहा है।

 

कंग ने बताया कि दरअसल अपनी कमियों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता वास्तविक मुद्दों को संबोधित करने के बजाय इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय केन्द्र सरकार को पंजाब के सभी लंबित धनराशि तुरंत जारी करनी चाहिए ताकि राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे कथित अपराधियों के संपर्क में रहकर सरकारी विभागों और संवेदनशील संस्थानों से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहे...

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक महिला जेल गार्ड को कैदी की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में अदालत ने दो वर्ष की कंडीशनल (सशर्त) सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार महिला को निर्धारित अवधि तक हाउस अरेस्ट (घर में नजरबंद) रहना होगा और सामुदायिक सेवा...

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन करते हुए नई फीस लागू करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।...

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव डंपिंग साइट के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या कर शव को डंप के नीचे दबाने की बात...

Get In Touch
close slider

Get In Touch