
ED द्वारा खन्ना से कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार की सुबह 4 बजे से राजदीप सिंह के घर और दुकानों पर रेड चल रही थी। ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसका जालंधर में मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। राजदीप सिंह भारत भूषण आशु के करीबी हैं।
राजदीप सिंह नागरा को पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के भी करीबी माने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा राजदीप सिंह नागरा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
राजदीप सिंह खन्ना में आढ़ती हैं। बता दें कि यह गिरफ्तारी और छापेमारी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है। भारत भूषण आशू को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल जेल में है।








