पांच सौ गज तक के प्लाट की रजिस्ट्री के लिए खत्म हुई एन.ओ.सी. की शर्त : हरजी मान

by | Sep 3, 2024 | News

Sep 3, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता हरजी मान ने आज यहां वार्तालाप में बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए जरूरी एन.ओ.सी. की शर्त में संशोधन करते हुए पांच सौ गज तक के प्लाट के लिये आवश्यक एन.ओ.सी. की शर्त को खत्म कर दिया है। जो कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिये बड़ी राहत की बात है।

लोगों को राहत देते हुए पंजाब अपार्टमैंट एंड प्रापर्टी रैगुलेशन संशोधन बिल को आज विधानसभा में पारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में बिल पारित होने के बाद अवैध रूप से विकसित हुई आवासीय कालोनियों में भी 500 गज तक के प्लॉटों की रजिस्ट्री बिना एनओसी के करवाई जा सकेगी।

उन्होंने भगवंत मान सरकार के इस कदम को लोगों के हित में बड़ा और सराहनीय फैसला बताते हुए कहा कि एन.ओ.सी की शर्त की वजह से लोगों को हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह बड़ा कदम उठाया है। क्योंकि न केवल आम लोग परेशान थे बल्कि प्रॉपर्टी का कारोबार भी प्रभावित हो रहा था।

इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार ने आम लोगों और छोटे प्रॉपर्टी कारोबारियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार भविष्य में अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी ताकि प्लाट खरीदने अथवा बेचने वाले आम लोगों को रजिस्ट्री करवाते समय दिक्कत न हो। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भगवंत मान सरकार लोगों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है और हमेशा जनहित की रक्षा करती रहेगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch