जालंधर के आदमपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। खबर मिली है कि यहां रेलवे क्वार्टरों में काम चल रहा था। इस दौरान होशियारपुर से जालंधर की ओर आ रही ट्रेन एक खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। इस कारण ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में जानी नुक्सान से बचाव रहा। वहीं इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं
जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...









