पंजाब के मुख्यमत्री ने निभाया अपना एक और वायदा, लोगों को मिलेगी यह राहत

by | Sep 1, 2024 | National

Sep 1, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में अवैध रूप से बनी कालोनियों में प्लाट खरीदने वाले लोगों को रजिस्ट्री करवाने के समय आ रही समस्या का समाधान करने का वादा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुरा कर दिया है। इसके तहत अवैध कालोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री एन.ओ.सी. के बिना होगी, जिसके लिए बिल विधानसभा के आगामी सत्र में पेश होगा। इस संबंध बनाए गए प्रस्ताव के मुताबिक लोगों को राहत देने के लिए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रैगुलेशन एक्ट में संशोधन किया जाएगा।

 

मौजूदा समय के दौरान अवैध कालोनियों में स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए एन.ओ.सी. लेना लाजिमी है जिसके लिए मार्च 2018 से पहले की रजिस्ट्री, एग्रीमैंट या पावर ऑफ अटार्नी होनी चाहिए और ग्लाडा द्वारा इसके साथ गूगल इमेज की शर्त भी लगाई गई है लेकिन जिन लोगों के पास 2018 से पहले प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं हैं या गूगल इमेज के जरिए कालोनी के डिवैल्प होने की पुष्टि नहीं हो रही है, उन लोगों के प्लाट की रजिस्ट्री एन.ओ.सी. के बिना नहीं हो रही है जिसका असर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त न होने कारण रियल एस्टेट सैक्टर पर पड़ रहा है और रजिस्ट्रियां न होने कारण सरकार के रैवेन्यू का नुकसान भी होता है।

 

आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों को राहत देने के लिए पंजाब अपार्टमैंट एंड प्रॉपर्टी रैगुलेशन एक्ट में संशोधन करने का जो प्रस्ताव बनाया गया है। उसके लागू होने पर अवैध कालोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए ग्लाडा या नगर निगम की एन.ओ.सी. की जरूरत नही होगी जिनके पास 31 जुलाई से पहले की रजिस्ट्री, एग्रीमैंट या पावर आफ अटार्नी है। हालांकि इस तरह की रजिस्ट्रियों की सूचना सब रजिस्ट्रार ऑफिस को ग्लाडा या नगर निगम को देनी होगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch