पंजाब में पंचायती चुनावों को लेकर प्रस्ताव हुआ यह लागू, अब इस तरीके से नहीं लड़ा जाएगा चुनाव

by | Aug 29, 2024 | National

Aug 29, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा आज़ एक विशेष कैबनिट बैठक का आयोज़न किया गया जिसमें कई नए प्रस्तावों को भी पारित किया गया है। कैबनिट की इस बैठक के दौरान विशेष तौर पर पंचायती चुनावों को लेकर भी प्रस्ताव लागू किए गए है।

 

गौर हो कि 2 सितंबर से शुरू होने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई। कैबिनेट की मीटिंग खत्म होने के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की जिसमें जानकारी सांझी की। इस मौके पर हरपाल चीमा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पंजाब पंचायती राज एक्ट में कई बदलाव करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। संशोधन के तहत, पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। पंजाब में पहले पंच-सरपंच का चुनाव राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर लड़ा जा सकता था, लेकिन अब कैबिनेट ने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने के नियम को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही पंचायत में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण किया गया है।

 

पंजाब को मिलेंगे 60 नए पीसीएस अधिकारी

 

कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि पंजाब पीसीएस (PCS) में नई पोस्ट बनाई जाएंगी। 2016 से 2024 तक नई पोस्ट नहीं बनी थी। अब इन्हें 310 से बढ़ाकर 369 पोस्ट कर दिया गया है। पीसीएस अफसरों के पद बढ़ाएं गए। कैबिनेट मीटिंग में अफसरों के 59 नए पदों को हरी झंडी दे दी गई है। इसके अलावा पंजाब के नए जिले मलेकोटला में सेशन डिवीजन में 36 नई पोस्ट मंजूर की गई हैं। इसके साथ ही मालेरकोटला को सेशन कोर्ट दिया जाएगा। मालेरकोटला को सेशन कोर्ट दिया जाएगा। मालेरकोटला को सभी डिवीजनों से एक सेशन डिवीजन बनाया जाएगा।

 

घग़्गर नदी के लिए बनाया गया यह प्लान

 

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि घग्गर नदी के आसपास रहने वाले गांवों को बरसात के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घग्गर के पास 20 एकड़ पंचायती जमीन सरकार ने ले ली है। यहां 40 फीट गहरा तालाब बनाया जाएगा। इसके अलावा हाउस सर्जन के 450 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही आजीवन कारावास या अन्य अपराध के तहत 10 कैदियों को रिहा किया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कंगना रनौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। चीमा ने कहा कि बीजेपी को कंगना का इलाज किसी अच्छे अस्पताल में कराना चाहिए

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch