पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, भगवंत मान की मेहनत ला रही रंग

by | Aug 28, 2024 | Political

Aug 28, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में आम आदमी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है जिसके चलते ही विरोधी पार्टियों के नेता और वर्कर भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है।

 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को अलविदा कह चुके पंजाब के गिद्दड़बाहा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और सुखबीर बादल के करीबी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आज आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए हैं। हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों काे सीएम भगवंत मान ने खुद पार्टी में शामिल करवाया हैं। उम्मीद है कि पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

शिअद छोड़ते वक्त डिंपी ढिल्लों ने साफ कर दिया था कि वह मनप्रीत बादल की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही मनप्रीत बादल भाजपा में हैं, लेकिन सुखबीर बादल के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी स्थिति में न तो वह वहां से चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे और न ही उन्हें गिद्दड़बाहा से उम्मीदवार घोषित किया गया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Gulab Chand Kataria ने अहम घोषणा करते हुए कहा है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा। बुधवार को सरकारी वाहनों...

पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। Punjab Police ने बुधवार को राज्य के कई जिलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर कुख्यात पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। खुफिया एजेंसियों से...

Ludhiana Call Center Scam: लुधियाना में पुलिस की बड़ी रेड, 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

Ludhiana Call Center Scam: लुधियाना में पुलिस की बड़ी रेड, 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

पंजाब के Ludhiana में कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। बीती रात साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीमों ने फिरोजपुर रोड पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 130 युवक-युवतियों को हिरासत...

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के चलते यह अहम फैसला लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि...

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch