Hindi फिलम ‘Emergency’ के निर्माताओं को नोटिस ज़ारी

by | Aug 27, 2024 | International

Aug 27, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने वाली कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है और सिख विरोधी भावनाओं वाले आपत्तिजनक दृश्यों को काटने के लिए कहा गया है।

शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह सियाली की ओर से भेजे गए। नोटिस में कंगना रनौत समेत फिल्म के निर्माताओं से ट्रेलर को सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने और सिख समुदाय से लिखित माफी मांगने को कहा गया है।

शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि जैसे ही कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म का मामला ध्यान में आया। तो सिख संगठन ने सिख भावनाएं व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे रोकने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी को कई बार पत्र लिखा गया।

फिल्म में 1984 के घल्लूघारा के महान शहीद संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाले सहित सिखों के चरित्र को गलत प्रचारित करते हुए सिखों को आतंकवादी और अलगाववादी दिखाने का प्रयास किया गया है,जिससे सत्य कोसों दूर है। प्रताप सिंह ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही सिख समुदाय में भारी विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कंगना रनौत और फिल्म निर्माताओं द्वारा आपत्तिजनक सिख विरोधी दृश्यों को नहीं काटा गया तो उनके खिलाफ हर स्तर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch