मुख्यमंत्री ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण की टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया

by | Aug 26, 2024 | Sports

Aug 26, 2024 | Sports

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 29 अगस्त से शुरू होने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण के लिए आज टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया।

 

लोगो और टी-शर्ट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस की याद में 29 अगस्त को यह विशाल खेल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस खेल महोत्सव की शुरुआत संगरूर के वार हीरोज़ स्टेडियम से होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत ही सम्मान और संतोष की बात है कि इस बार 37 खेलों की नौ आयु वर्गों में लगभग पांच लाख खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद इनाम वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पैरा खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग को भी शामिल किया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इन तीन श्रेणियों में पंजाब के पैरा एथलीट पेरिस पैरालंपिकस में भाग ले रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़े खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है ताकि उन्हें नशे की लत से दूर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कराए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का दूसरा सीज़न वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये के इनाम वितरित किए गए थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या...

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार जालंधर में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसका रेट 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ और इसका भाव...

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

पंजाब के Amritsar स्थित Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पर बड़ी बरामदगी का मामला सामने आया है। यहां डीआरआई और कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री के सामान की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने महिला के बैग से चार...

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब के Ludhiana शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने का मामला सामने आया है। इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School की स्कूल वैन ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन को रुकवाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भारी हंगामा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वैन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch