

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को श्री दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में नतमस्तक होने के उपरांत आप नेताओं के साथ अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे। वह रोजाना शाम को होने वाले परेड को देखने के लिए पहुंचे और परेड करने वाले सेना के जवानों की हौसला अफजाई भी की।







