अमृतसर एनआरआई फायरिंग मामले पर ‘आप’ ने विपक्ष को घेरा, कहा- पारिवारिक विवाद पर राजनीति कर रहा

by | Aug 24, 2024 | International, National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर एनआरआई फायरिंग मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्षी पार्टियों की आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि पारिवारिक विवाद पर भी विपक्ष राजनीति कर रहा है और घटना को जानबूझकर राज्य की कानून व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।

आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि एनआरआई व्यक्ति के परिवार ने बयान दिया है कि उनकी पूर्व पत्नी के परिवार वालों ने उन पर हमला किया। यह पूरी तरह पारिवारिक मामला है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई विपक्षी नेता इस पर राजनीति कर रहे हैं।

नील गर्ग ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। उनके निर्देशानुसार पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

गर्ग ने अकाली दल पर हमला बोला और कहा कि बादल सरकार के समय अमृतसर में ही एक एएसआई अपनी बच्ची की इज्जत बचाते हुए शहीद हो गया था। छेड़-छाड़ करने वाले अकाली दल के ही गुंडे थे। उन्होंने भाजपा को भी घेरा और कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में एक वर्तमान विधायक पर गोली चली। वहीं यूपी के रायबरेली में मजदूरी मांगने पर एक दलित व्यक्ति पर ज़ुल्म किया गया। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने क्यों कुछ नहीं बोला?

गर्ग ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का डेटा भी बताता है कि भाजपा शासित और अन्य पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पंजाब की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। पंजाब की पिछली सरकारों को तुलना में भी मान सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था काफी बेहतर हालत में है। विपक्ष का मकसद सिर्फ बदनाम करना है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

लक्की ओबराय हत्याकांड में एक और बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में...

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch