खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया

by | Aug 24, 2024 | States

Aug 24, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

लुधियाना जिले के खन्ना में हुए शिवलिंग खंडित मामले को पंजाब पुलिस द्वारा जल्द सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंदिर कमेटी और कई हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने कहा कि यह मामला जल्द सुलझने से पूरे हिंदू समाज का पंजाब सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। पूरा हिंदू समाज इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला भले ही हिंदू समाज की भावनाओं से जुड़ा था, लेकिन इस घटना के बाद पंजाब के सभी धर्मों और समुदायों के लोगों में काफी रोष था। पर, पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ईमानदारी पूर्वक काम किया और लोगों को नयाय दिलाया।

आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार ने जिस प्रतिबद्धता के साथ यह मामला सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी मंदिर कमेटी और संगठन के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थितियों में लोगों का धैर्य खत्म हो जाता है और कुछ अनहोनी घट जाती है, लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोगों,
मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों ने प्रशासन और सरकार पर भरोसा बनाए रखा एवं उनका सहयोग किया, इसलिए वे भी धन्यवाद के पात्र हैं।

नील गर्ग ने बताया कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तरह धर्मनिरपेक्षता की भावना के साथ सरकार चला रहे हैं। हमारे लिए हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई सब बराबर हैं। हम पंजाब में नफरत की राजनीति नहीं होने देंगे। पंजाब सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां के लोग ईद, दिवाली-होली और गुरुपर्व एक साथ मनाते है। यही पंजाब की खूबसूरती है। नील गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से सख्त निर्देश है कि कोई भी दोषी को बख्शा न जाए।

हिंदू संगठनों के समस्त नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए महंत बंशी दास ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर स्पष्ट रूप से यह लगा कि वह धार्मिक निष्पक्षता के प्रति जैसी बातें अपने भाषणों में कहते हैं। असल में वह भी वैसे ही हैं। उनसे बात करके हमें बेहद ख़ुशी और संतुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि जस तरह पंजाब पुलिस ने दूसरे राज्यों से आरोपियों को पकड़ा वह बेहद प्रशंसनीय है। इससे हिंदू समाज के लोगों का मनोबल बढ़ा है। इससे पंजाब सरकार और कानून व्यवस्था के प्रति भी उनका विश्वास बढ़ा है। अब लोगों को लग रहा है कि राज्य की धार्मिक जगहें सुरक्षित हैं और सरकार उनके धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Gulab Chand Kataria ने अहम घोषणा करते हुए कहा है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा। बुधवार को सरकारी वाहनों...

पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। Punjab Police ने बुधवार को राज्य के कई जिलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर कुख्यात पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। खुफिया एजेंसियों से...

Ludhiana Call Center Scam: लुधियाना में पुलिस की बड़ी रेड, 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

Ludhiana Call Center Scam: लुधियाना में पुलिस की बड़ी रेड, 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

पंजाब के Ludhiana में कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। बीती रात साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीमों ने फिरोजपुर रोड पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 130 युवक-युवतियों को हिरासत...

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के चलते यह अहम फैसला लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि...

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch