
इस समय की बड़ी खबर इंटरनेट के साथ जुड़ी हुई कारण कि दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद होने ज़ा रही है, जिसको लेकर ग्रह मंत्रालय से आदेश भी ज़ारी हो गया है। लेकिन घबराईए नहीं यह सेवा पंजाब में नहीं बल्कि हरियाणा के नूंह जिले में बंद होने ज़ा रही है।
गौर हो कि नूंह जिला में कल यानी 22 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा निकलेगी। वहीं यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि नूंह जिले के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 21 जुलाई की शाम से 22 जुलाई तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया गया है।
गृह विभाग के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किया है कि वॉयस कॉल को छोड़कर पूरे नूंह जिले में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। सावन में होने वाली ब्रजमंडल यात्रा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।








