
इस समय की बड़ी खबर पंजाब पुलिस के साथ संबंधित कारण कि पंजाब पुलिस ने अपने ही पुलिस मुलाजिम को हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मुलाजिम की एक महिला साथी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पुलिस मुलाजिम से आधा किलो हैरोइन बरामद की गई है।
मिली ज़ानकारी के अनुसार गिरफ्तार पुलिसकर्मी फरीदकोट जिले की पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल होकर फरीदकोट पुलिस लाइन में तैनात हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस द्वारा प्रैस कांफ्रेंस के दौरान घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं। इन सबके चलते पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के साथ-साथ लंबे समय से एक ही थाने या जिले में तैनात पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है और इसके लिए जनता का भी सहयोग मांगा जा रहा है।








