आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल ; मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की घोषणा

by | Aug 19, 2024 | National

Aug 19, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ने संयुक प्रेसवार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14% वोट लिए तब आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे तेज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया ये भी हमने देखा। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। हरियाणा के हर गांव में शहीदों का परिवार और किसी शहीद के नाम पर गांव का गेट मिल जाता है और बीजेपी सरकार अग्निवीर जैसी योजना लेकर आ जाती है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं कि हम अपनी भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बीजेपी के भारत की सेना को ठेके पर पर कर दिया। क्या भारत की सेना 4 साल की ठेके की नौकरी पर चलेगी?

उन्होंने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है ये वापस होनी चाहिए। इस चुनाव में ये भी हमारा मुद्दा होगा। किसानों की फसल के दाम का मुद्दा, जब भी किसान फसल के दाम की मांग करने जाता है तो उसको लाठियां मिलती हैं। बरोजगारी का मुद्दा, आज बीजेपी सरकार ने हरियाणा को किस हालत में पहुंचा दिया है, ये किसी से नहीं छिपा है। इसके अलावा हरियाणा में फिरौती उद्योग चल रहा है, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महज दो साल के सफर में काम करके दिखाया। युवाओं को अब तक 43 हजार सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। जहां पर एक भी मामले रिश्वत और पेपर लीक का नहीं हुआ। दिल्ली का मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी का और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का माडल शामिल है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनुकरणीय काम करके दिखाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हिंदुस्तान आती है तो अरविंद केजरीवाल का स्कूल देखती है। इसलिए हरियाणा की जनता ने अपने लाल के लिए नारा दिया है कि “बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल”। इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस समय जो देश की हालत कर रखी है। खट्टर साहब का इंजन बदलकर सैनी साहब का इंजन लेकर आए हैं। लेकिन जनता सब जानती है वो से चुनाव में इनको जवाब देगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से से चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी। आज से पहले ऐसा द्वंद्व ना पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है। इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत अद्भुत और अभूतपूर्व होने वाला है। आने वाली 20 जुलाई को एक टाउन हॉल होगा, जिसमें हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभाओं में सीधे तौर पर जीत दर्ज की थी। कुछ मार्जिन से ही हम उस चुनाव में रह गए थे। जिस ताकत से कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़ा गया था उसी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी हर विधानसभा, हर गांव और हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch