
उत्तर प्रदेश के गोण्डा में ट्रेन हादसा हो गया। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Dibrugarh Express) की AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गई। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है। 20-25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ एक्सप्रस चंडीगढ़ से जा रही थी। ट्रेन के 3AC के साथ 15 बोगियां पटरी से उतर गई, जिसमें से 3 बोगियां पलटी खा गई। इस हादसे के दौरान 4 यात्री मर गए, वहीं 20-25 यात्रियों के घायल होने की संभावना है। 2 यात्रियों के पैर कटने की भी सूचना प्राप्त की गई है। बता दें कि सूचना मिलते ही रेलवे ऑफिसर मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू किया जा रहा है।








