बीते कुछ दिनों से नशे के मुद़्दे को लेकर किरकिरी करवा रही पंजाब की कैप्टन सरकार इस नशे के दानव को खत्म करने का हर कड़ा रूख अपनाने के लिए तैयार बर तैयार है। जहां कैप्टन ने दो दिन पहले नशा तस्करो को फांसी की सजा देने का प्रस्ताव पारित करने की बात कहीं है वहीं अब कैप्टन सरकार ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडीया पर वायरल हो रही पुलिस मुलाजिमों की वीडीयो जिनमें पुलिस मुलाजिम नशा करते हुए दिखाई दे रहे है से आहत होकर अब कैप्टन सरकार ने फैसला लिया है कि सिर्फ पुलिस मुलाजिमों ही नही बल्कि सभी सरकारी मुलाजिमों का डोप टैस्ट करवाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या मुख्यमंत्री पंजाब के इस फैसले पर अमल पुलिस के बढ़े अधिकारी भी करेंगें या फिर मात्र खानापूर्ति के लिए छोटे मुलाजिमों का ही डोप टैस्ट करवाया जाएगा।
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...







