सच है सोशल मीडीया की यह पोस्ट तो जोर शोर से तैयारी चल रही है रेफरेंडम 2020 की तैयारी

by | Jul 8, 2018 | States

Jul 8, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

कुछ जत्थेबंदियों द्वारा रेंफरेंडम 2020 मनाने का ऐलान किया गया था जिस के बारे में पंजाब के दिग्गज़ नेताओं में इस मुद्दे को लेकर काफी शब्दी जंग भी छिड़ी थी, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा यह भी कहा गया था कि यह मात्र एक कल्पना ही रहेगी ऐसा होगा कुछ नही। लेकिन जो एक पोस्ट सोशल मीडीया पर आज़कल वायरल हो रही है अगर उसे देखा जाए तो अंदर ही अंदर रेंफरेंडम 2020 मनाने की पूरी तैयारी चल रही है। हालांकि हलचल टुडे इस सोशल मीडीया पोस्ट की पुष्टि नही करता कि यह सच है या फिर मात्र माहौल को तनावपूर्ण बनाने के लिए किसी की शरारत है। लेकिन इस पोस्ट पर देखा जाए तो बकायदा रेंफरेंडम 2020 कर प्रमोशन के लिए सोशल मीडीया की जानकारी रखने वालों को बकायदा नौकरी देने की बात कही जिसमें आवेदक सोशल मीडीया पर पूरी तरह से एक्टिव होना चाहिए इतना ही नही इसके बदले में अमेरिकन 500 डालर तन्खवाह भी आफर की गई है जोकि भारतीय करंसी के हिसाब से करीब 32000 रूपए बनती है। हालांकि इस बात की पुष्टि नही हुई कि यह पोस्ट वाकई में किसी जत्थेबंदी द्वारा जारी की गई है या फिर किसी ने पंजाब के माहौल को खराब करने के लिए कोई साजिश रची है। लेकिन सूत्रों के अनुसार सोशल मीडीया की इस वायरल हो रही पोस्ट के बाद खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सर्तक हो गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch