पंजाब के मुख्यमंत्री को ज़ान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एज़ेंसियां

by | Jan 2, 2021 | Political

Jan 2, 2021 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मोहाली शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पंजाब के मुख्यममंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर मोहाली में लग गया। धमकी देने वाले ने इस काम को अंजाम देने वाले को 10 लाख डॉलर ईनाम के रूप में देने की घोषणा की है। आरोपी ने पोस्टर पर एक ईमेल आईडी इब्राहिम@हॉटमेलडॉटकॉम भी लिखी है। पोस्टर लगने के बाद से मोहाली प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया वहीं पंजाब की सुरक्षा एज़ेसिंया भी सर्तक हो गई है। 

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा साइबर टीम और सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई है। मामला 31 दिसंबर की सुबह का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-66-67 की लाइटों पर लगे गाइड मैप पर एक पोस्टर लगा है। इसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीर के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया कि पोस्टर किसी साइबर कैफे से निकाला गया था। जांच अधिकारी थाना फेज-11 के एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में ले लिया है। 

गौर हो कि 14 दिसंबर को भी किसी शरारती तत्व ने मुख्यमंत्री के होर्डिंग पर कालिख पोत दी थी। यह कालिख बलौंगी-कुंभड़ा रोड पर श्मशान घाट के बाहर यूनिपोल पर लगे होर्डिंग पर लगाई गई। इसके बारे में भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch