अमन गुप्ता, जालंधर ——————————— जालंधर देहाती के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को देहाती एसएसपी के तौर पर चार्ज संभालने के बाद पहली सफलता का तोहफा देने वाली थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिहं की टीम ने एक और कामयाबी हासिल कर एक व्यक्ति को 570 ग्राम हैरोईन के साथ काबू किया है। इस संबंधी आज पत्रकारों को संबोधन करते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना मकसूदां की पुलिस ने अमित कुमार उर्फ काका पुत्र राज कुमार वासी मोहल्ला करार खां, जालंधर को 570 ग्राम हैरोईन के साथ काबू किया इसके साथ ही सीआईए स्टाफ की टीम ने भी दो लोगों को 5 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है।
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...







