कोरोना संकट : सीएम योगी का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक किए बंद

by | Apr 11, 2021 | Education

Apr 11, 2021 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद किये जाने की आज घोषणा की । इस अवधि में सभी कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में कोविड-19 की  स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के  लिए ‘टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट’ के लक्ष्य को निरन्तर ध्यान में रखते हुए  प्रभावी प्रयास किए जाएं। कोविड-19 की टेस्टिंग में वृद्धि की जाए। 
 
 
 
उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में चिकित्साकर्मियों, आवश्यक औषधियों,  मेडिकल उपकरणों तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी  जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में  वेन्टिलेटर्स तथा हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एच0एफ0एन0सी0) की उपलब्धता अवश्य  रहे। वेन्टिलेटर्स एवं एच.एफ.एन.सी. की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के  लिए लगातार समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रबन्ध किए जाएं।  उन्होंने लेवल-2 तथा लेवल-3 के बेड की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश  भी दिए।
 
 
 
मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा प्रयागराज में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि  जिन जनपदों में प्रतिदिन कोरोना के 100 या उससे अधिक केस मिल रहे हैं अथवा  जहां कुल एक्टिव केसों की संख्या 500 से अधिक है, ऐसे जनपदों में रात्रि 09  बजे से सुबह 06 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए। प्रदेश में कक्षा 01 से  कक्षा 12 तक के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक बन्द रखा जाए। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में कोचिंग सेन्टर्स भी बन्द रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch