शुक्रवार रात से सोमवार की सुबह तक हुआ कर्फ्यू का ऐलान, मुख्यमंत्री ने ज़ारी किए आदेश

by | Apr 15, 2021 | Education, Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

देश की राज़धानी दिल्ली में बड़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल ने दिल्ली में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई बैठक के उपरांत केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान परिस्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सभी को कोरोना की इस लहर से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने के लिए कहा।

 

इसी के साथ केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। बताया कि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दिल्ली में कर्फ्यू लागू रहेगा।

 

उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पास जारी किए जाएंगे। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। वहीं सिनेमा हॉल खुले रहेंगे लेकिन केवल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रेस्त्रां खुले तो रहेंगे लेकिन लोगों के टेबल पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की जा सकती है।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार केस बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कुछ ठोस निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वीकेंड में जो लोग बाहर निकलते हैं उनको टाला जा सकता है। ऐसे में कोरोना के चेन को तोड़ना आसान होगा, इसीलिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

 

Whats app पर न्यूज़ update पाने के लिए HalchalToday के न्यूज़ ग्रु़प में जुड़ने के लिए अपना नाम और शहर का नाम लिख कर हमारे Whatsapp नंबर 9803300089 पर भेज़ें, हमारे इस नंबर को अपने मोबाईल में Save करना ना भूलें

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch