चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ताज़पोशी से पहले मोगा के गांव लोहारां में हुए कांग्रेसियों की बस हादसे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने Tweet कर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि तत्काल मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार की राशि मुहैया करवाई जाए। इसके साथ ही जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उनका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।








