दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल व मनजिंदर सिंह सिरसा ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

by | Oct 20, 2023 | Political

Oct 20, 2023 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावें में निरंकारियों और डेरा सिरसा प्रेमियों के वोट बनने के मामले को उठाया जिसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत आदेश जारी कर दिए गए।


इस संबंध में जानकारी देते हुए सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि सरदार सिरसा और दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की तथा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए बनाई जा रही वोटों के मसले को उठाया जिसमें निरंकारियों व डेरा प्रेमियों की भी वोट बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले बनी सभी वोट रद्द करने के आदेश जारी कर दिए तथा फॉर्म में भी संशोधन कर यह धारा जोड़ दी गई है कि जो व्यक्ति वोट डालने के लिए आवेदन करेगा, उसे लिखित में देना होगा कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब में विश्वास करने वाला सिख है तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपना गुरु मानता है।


उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा फैसला है जिसके लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हमेशा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की आभारी रहेगी, विशुद्ध रूप से सिख वोट बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला है।


उन्होंने कहा कि दरअसल यह मुद्दा श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और तख्त श्री दमदमा साहिब के मौजूदा जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सामने लाया गया था जिन्होंने बताया था कि किस प्रकार निरंकारियों और डेरा  सिरसा प्रेमियों की वोट बन रही है। अब दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की आपत्ति के बाद यह मुद्दा स्थाई तौर पर हल हो गया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch