अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ नेताओं ने जालंधर में किया बड़ा प्रदर्शन

by | Jun 30, 2024 | Political

Jun 30, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के खिलाफ ‘आप’ नेताओं ने जालंधर में बड़ा प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की तानाशाही बताया और कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के दर्जनों विधायक – मंत्री, सांसद, पार्टी पदाधिकारी, चेयरमैन और हजारों की संख्या में राज्य भर के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत भी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर्फ एक मकसद है कि किसी भी तरह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना। भाजपा को अरविंद केजरीवाल के ईमानदार राजनीति से डर लगता है। इसलिए सीबीआई और ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए और जानबूझकर जेल में डाला।

आप मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने मोदी सरकार को चेतावनी दी और कहा कि जल्द से जल्द अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए नहीं तो यह आंदोलन और तीव्र होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ बिना कोई सबूत और ‘मनी ट्रेल’ के आधार पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल में रखा हुआ है वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदुरप्पा के खिलाफ नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था लेकिन उन्हें जमानत दे गई क्योंकि वह उनकी खुद की पार्टी के थे।

दरअसल, भाजपा दिल्ली और पंजाब में आप सरकार के कामों से घबरा गई है। इसीलिए आप नेताओं को जानबूझकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के सारे भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया और उन्हें मुख्यमंत्री, मंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों से नवाजा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार व मंत्री छगन भुजबल इसके उदाहरण हैं।

संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना थी, इसीलिए सीबीआई ने जानबूझकर उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले भी सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ और जांच पड़ताल की थी लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मामले में, देश में यह पहली बार हुआ कि जांच एजेंसी निचली कोर्ट से जमानत की कॉपी आए ही बिना हाईकोर्ट पहुंच गई। 

मीत हेयर ने कहा कि छह महीने बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है। भाजपा वहां आज तक अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकी। दिल्ली की जनता ने ऐतिहासिक बहुमत देकर अरविंद केजरीवाल को दो बार मुख्यमंत्री बनया। इसलिए अब बीजेपी ईडी और सीबीआई के माध्यम से दिल्ली चुनाव जीतना चाह रही है। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले देश में घोषित रूप से आपातकाल लगाया गया था, लेकिन पिछले 10 साल से भाजपा सरकार देश में अघोषित आपातकाल लागू किए हुए है।

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी साफ दर्शाता है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जानबूझकर झूठे मुकदमे में फंसना चाहती है उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी कामों ने भाजपा की नींद उड़ा दी थी, इसीलिए भाजपा दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाले हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन वह अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं सकती।

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया है, ऐसा देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हिटलरशाही और गुंडागर्दी पर उतरी हुई है। हम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। धालीवाल ने कहा कि भाजपा को भ्रम है कि वह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म कर देगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल एक सोच हैं और भाजपा उनकी सोच को कभी खत्म नहीं कर सकती।

मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि पिछले दो साल में ईडी और सीबीआई को आप नेताओं के पास से एक फूटी कौड़ी नहीं मिली।  पूरा मुकदमा झूठा और फर्जी है। मोदी सरकार आप नताओं को ईडी और सीबीआई के माध्यम से परेशान कर रही है। जांच एजेंसियों के पास किसी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उन्हें जल्द से जल्द रिया किया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सख्त निंदा की और कहा कि ईडी और सीबीआई के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्हें जानबूझकर साजिश के तहत जेल में रखा गया है। यह तानाशाही की हद है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। हम इस तानाशाही के खिलाफ डट कर खड़े हैं और इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

चंडीगढ़ में भी आप नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, भाजपा कार्यालय जाने से रोका

चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यालय जा रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने रोका और उन्हें हिरासत में ले लिया।

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ईकाई ने ट्वीट कर इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा की सभी साजिशें विफल होंगी और सत्य की जीत होगी।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
देश का पहला Barrier-Free टोल सिस्टम शुरू, बिना रुके कटेगा टोल – यात्रियों को बड़ी राहत

देश का पहला Barrier-Free टोल सिस्टम शुरू, बिना रुके कटेगा टोल – यात्रियों को बड़ी राहत

देश में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत का पहला Barrier-Free Toll System शुरू कर दिया गया है। यह नई तकनीक फिलहाल गुजरात के नेशनल हाईवे-48 पर लागू की गई है, जिससे वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस...

जालंधर: व्हाइट डायमंड रिजॉर्ट के मालिक हनी रंधावा गिरफ्तार, जिम ट्रेनर से छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर: व्हाइट डायमंड रिजॉर्ट के मालिक हनी रंधावा गिरफ्तार, जिम ट्रेनर से छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर के चर्चित White Diamond Resort के मालिक हनी रंधावा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने जिम ट्रेनर महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी हनी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता जो एक जिम ट्रेनर है, ने आरोप लगाया है कि बीती शाम...

BJP में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर गिरी कानूनी कार्रवाई, पंजाब पुलिस ने दर्ज की दो FIR

BJP में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर गिरी कानूनी कार्रवाई, पंजाब पुलिस ने दर्ज की दो FIR

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों मामले गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई...

अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ ने थामा आप का दामन, पंजाब की राजनीति में नई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ ने थामा आप का दामन, पंजाब की राजनीति में नई एंट्री

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक नई हलचल देखने को मिली, जब अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ‘इंडियाज़ स्ट्रॉन्गेस्ट मैन’ का खिताब जीत चुके इंदरप्रीत सिंह उर्फ ‘सुपर खालसा’ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब में गैंगवार की दहशत: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में गैंगवार की दहशत: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में एक बार फिर गैंगवार ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी सहयोगी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch