नशे और हथियारों के साथ महिला सहित 6 गिरफ्तार

by | Jun 7, 2025 | Crime

Jun 7, 2025 | Crime

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जिला पुलिस गुरदासपुर ने एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 पिस्तौल, 7 कारतूस, 295 ग्राम हेरोइन और 27500 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंध में एसपी (जांच) राजिंदर शर्मा ने बताया कि गुरदासपुर सदर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाका लगाया हुआ था और दो आरोपियों राकेश कुमार और मनोज कुमार निवासी बटाला को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमन कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मी निवासी बटाला को गिरफ्तार कर उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन, 27500 रुपए ड्रग मनी के साथ 1 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।

 

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बटाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कई मामले पहले ही दर्ज हैं और वे जमानत पर बाहर हैं। जमानत पर छूटते ही आरोपी फिर से नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं। एस.पी. ने बताया कि पुराना शाला पुलिस ने अमृतसर निवासी हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। ये आरोपी अमृतसर में पेट्रोल पंप लूट समेत कुछ अन्य वारदातों में शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कुछ अन्य मामले सुलझने की संभावना है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बैंस ब्रदर्स का विवाद पहुंचा फायरिंग तक, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस बाल-बाल बचे

बैंस ब्रदर्स का विवाद पहुंचा फायरिंग तक, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस बाल-बाल बचे

  लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बैंस ब्रदर्स में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस की गाड़ी पर उनके बड़े भाई के बे सूत्रों के अनुसार, सिमरजीत सिंह बैंस अपनी डिफेंडर गाड़ी...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी हनी सेठी की कार पर हमला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी हनी सेठी की कार पर हमला

पंजाब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हनी सेठी की कार पर देर रात एक अज्ञात हथियारबंद युवक ने हमला कर दिया। यह घटना दिल्ली हाईवे पर तब घटित हुई जब हनी सेठी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। ⚡ घटना की पूरी पड़ताल सूत्रों के...

थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला

थाना भार्गव कैंप क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला

थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के देओल नगर के पास उदय नगर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। प्रॉपर्टी डीलर अजीत इंद्र सिंह पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना रात करीब 12:40 बजे हुई, जब अजीत अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए घर के बाहर निकले थे। ⚡ वारदात...

बड़ा राजनीतिक झटका: AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार

बड़ा राजनीतिक झटका: AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा स्वीकार

पंजाब की सियासत में नया मोड़ आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के चर्चित विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह का पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह बड़ा कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले विधायक कुंवर विजय...

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch